{"_id":"6549f959091b9cdc19080dcd","slug":"video-bral-ma-thamatha-na-sasa-ka-kamara-ma-bthakara-brahama-sa-pata-kara-thaya-ya-hal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में दामाद ने सास को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा, कर दिया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में दामाद ने सास को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा, कर दिया ये हाल
पीलीभीत के थाना जहानाबाद के ललौरीखेड़ा की रहने वाली 50 वर्षीय विद्या देवी पत्नी देवीदयाल लहूलुहान हालत में सोमवार को बरेली के जिला अस्पताल पहुंची। बताया कि पांच साल पहले सुभाष नगर क्षेत्र के अंगूरी गांव निवासी सुमित के साथ उन्होंने अपनी बेटी कुसुम की शादी की थी। तीन दिन पहले कुसुम को उसके पति और ससुरालवालों ने जलाकर मारने की कोशिश की थी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी कुसुम ने अपने मायकेवालों को दी तो मायके से मां विद्या देवी उसे देखने के लिए आई थीं। सोमवार रात विद्या देवी को दामाद, समधी-समधिन ने बेरहमी पीटा। वह जान बचाकर बेटी के घर के पड़ोस में पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल आई और मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित विद्या ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।