{"_id":"657d7cac33051cbb02064be3","slug":"video-removed-12-encroachments-from-y-point-to-valmiki-chowk-near-nh-7-in-paonta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पांवटा में एनएच के समीप वाई प्वाइंट से वाल्मीकि चौक तक 12 अतिक्रमण हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पांवटा में एनएच के समीप वाई प्वाइंट से वाल्मीकि चौक तक 12 अतिक्रमण हटाए
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 के समीप वाई प्वाइंट से वाल्मीकि चौक तक 12 अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। बाहरी राज्यों से आकर कुछ लोगों ने मुख्य बाजार व अस्पताल की तरफ जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण किया था। इस स्थल से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को भी हटवा दिया गया है। करीब एक दर्जन ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जिन्होंने दुकानों के आगे पक्काकर अतिक्रमण किया है। दो सप्ताह के बाद इन्हें भी हटाने की मुहीम शुरू होगी। तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दलीप सिंह तोमर व पुलिस थाना पांवटा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाही की। तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक दर्जन अतिक्रमण जेसीबी मशीन से हटवा दिए हैं। करीब एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। दो सप्ताह के भीतर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने नियमानुसार कार्रवाही होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।