{"_id":"657bf580722114d95106f803","slug":"video-bral-ka-tacara-naha-asamata-na-apanaya-hatha-thharama-paravara-sa-jataya-jana-ka-khatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली की टीचर नेहा असमत ने अपनाया हिंदू धर्म, परिवार से जताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली की टीचर नेहा असमत ने अपनाया हिंदू धर्म, परिवार से जताया जान का खतरा
बरेली से लापता निजी स्कूल की शिक्षिका नेहा असमत ने हिंदू धर्म अपना लिया है। शिक्षिका ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन कर खुद के हिंदू धर्म अपनाने और नाम नेहा असमत से नेहा सिंह रखने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और हलाला से डरकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।
नेहा की ओर से एसएसपी दफ्तर में पत्र देकर बताया गया है कि उसके पिता असमत अली की मौत हो चुकी है। बहन, बहनोई और एक अन्य व्यक्ति मां के साथ मिलकर उसकी शादी ऐसे शख्स से करने का दबाव बना रहे थे जो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसका हलाला करा चुका था। उन्हें यह शादी पसंद नहीं थी। परिवार ने दबाव बनाया तो उन्होंने घर छोड़ दिया। नेहा ने कहा कि परिवार से उन्हें जान का खतरा है। ये लोग उनकी हत्या करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।