बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka dam project rehabilitation 101 displaced families 27 lakh grant land allotment

Renuka Dam Project: 101 गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, 250 वर्गमीटर जमीन और 27 लाख रुपये की मिलेगी ग्रांट

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
renuka dam project rehabilitation 101 displaced families 27 lakh grant land allotment
रेणुकाजी बांध परियोजना से प्रभावित गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से परियोजना प्रबंधन ने चयनित परिवारों से पुनर्वास ग्रांट के लिए आवेदन प्रपत्र भरवाने का कार्य शुरू कर दिया। पहले चरण में जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित 101 परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत कुल 253 गृहविहीन परिवारों का पुनर्वास किया जाना है। प्रबंधन ने विस्थापित परिवारों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन निर्धारित विकल्प तैयार किए हैं, जिनमें से परिवार अपनी आवश्यकता और सहमति के अनुसार चयन कर रहे हैं। मुख्य प्रावधान के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को मकान निर्माण के लिए 250 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें 150 वर्गमीटर क्षेत्र में आवास का निर्माण किया जा सकेगा, जबकि शेष 100 वर्गमीटर भूमि का उपयोग खेती या अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को 27 लाख रुपये की पुनर्वास ग्रांट भी प्रदान की जाएगी। परियोजना प्रबंधन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के एक माह के भीतर ग्रांट जारी कर दी जाएगी। कुल स्वीकृत राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा पहली किस्त के रूप में दिया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवार बिना किसी देरी के अपने नए घर का निर्माण शुरू कर सकें। परियोजना के तहत एक ऐसे परिवार को पहले ही पुनर्वास ग्रांट जारी की जा चुकी है, जिसने अपनी ओर से नया मकान तैयार कर लिया है। शेष 152 परिवारों को भी आगामी चरणों में अधिसूचित कर योजना का लाभ दिया जाएगा। उप महाप्रबंधक (डीजीएम) रेणुकाजी बांध परियोजना दिनेश शर्मा ने बताया कि अधिसूचित 101 गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं और पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया प्रभावित परिवारों की सहमति तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सरेबाजार दुकानदार की गर्दन पर दातर से वार, हथियार लहराते हुए भाग निकले हमलावर, हालत गंभीर

28 Jul 2026

VIDEO: अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक; एक लापता, दूसरे को बचाया

27 Jul 2026

Video: मिंजर मेले में लगा पहाड़ी और बाॅलीवुड तरानों का तड़का, सुनील राणा और अनुज शर्मा ने नचाए दर्शक

27 Jul 2026

कानपुर: शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

27 Jul 2026

Video: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में उठे सड़क के मुद्दे

27 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में महिला खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में दिखाया दम

27 Jul 2026

CG: राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, पिता हुए खुश

27 Jul 2026
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बोले: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक से खुशी

27 Jul 2026

जामिया के सीडीओई में दाखिला की दौड़ शुरू

27 Jul 2026

गुरुग्राम की सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा, लोग परेशान

27 Jul 2026

फरीदाबाद की सड़कों पर जल्द रोशन होंगी स्ट्रीट लाइटें

27 Jul 2026

Undergraduate course: पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी

27 Jul 2026

कानपुर: योग प्रतियोगिता में पारंपरिक और रिदमिक प्रतिभा दिखाई

27 Jul 2026

कँवड यात्रा : हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फेरूपुर से धनपुरा तक पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

27 Jul 2026

शुक्लागंज: बालू घाट व आनंद घाट के बीच गंगा नदी में उतराता दिखा युवती का शव

27 Jul 2026

लोधा की रॉयल सिटी में जमीन विवाद पर फायरिंग, एक आरोपी हिरासत में

27 Jul 2026

शुक्लागंज: चेतावनी बिंदु से 97 सेमी. दूर बह रहा उफनाई गंगा नदी का पानी

27 Jul 2026

मीरी-पीरी खालसा मार्च का मक्खू में जोरदार स्वागत, नशामुक्ति और गुरमत का दिया संदेश

कानपुर: चकेरी में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गौरव जैन के पैर में लगी गोली, फायरिंग के बाद गिरफ्तार

27 Jul 2026

Haridwar: श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापा

27 Jul 2026

कानपुर: 31 जुलाई आयकर रिटर्न, टीडीएस और जीएसटी अपील की अंतिम तिथि, चूकने पर जुर्माना

27 Jul 2026

हरदुआगंज नहर में मिले अमित के शव की 85 दिन बाद शिनाख्त, प्रेमिका व प्रेमी गिरफ्तार

27 Jul 2026

कानपुर: 45वें राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन के लिए चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

27 Jul 2026

जालंधर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से झुमके लूटने वाले 2 स्नैचर पकड़े, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद; एक का हाथ दूसरे का पैर टूटा

27 Jul 2026

हांसी : पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में नारनौंद में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

27 Jul 2026

सासनी में बिजली कटौती और बिल बढ़ोतरी पर किसानों का धरना समाप्त

27 Jul 2026

कानपुर: टाटमिल और झकरकट्टी में ड्रोन से परखा गया ट्रैफिक, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए सुगम यातायात के निर्देश

27 Jul 2026

सफाई सेवक यूनियन ने हड़ताल खत्म होने को बताया कोरी अफवाह

Champawat: गोरलचौड़ खेल मैदान में उदीयमान खिलाड़ियों के लिए ट्रायल शुरू

27 Jul 2026

मनाली: माता हिडिंबा से राजा घेपन का देव मिलन देखने उमड़ा सैलाब

27 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed