{"_id":"6a689bc445a00d48b2063715","slug":"video-nahan-no-shelter-at-the-delhi-gate-pnb-bus-stop-passengers-forced-to-board-buses-in-the-open-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: दिल्ली गेट पीएनबी बस स्टॉप पर शेड नहीं, खुले में बसें पकड़ने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: दिल्ली गेट पीएनबी बस स्टॉप पर शेड नहीं, खुले में बसें पकड़ने को मजबूर यात्री
नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के प्रमुख दिल्ली गेट पीएनबी बस स्टॉप पर बुनियादी सुविधाओं की कमी यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। इस व्यस्त पड़ाव पर सिर छुपाने की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोगों को कड़ाके की धूप और मूसलाधार बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह बस स्टॉप क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है। यहां से रोजाना सराहां, सोलन, शिमला, राजगढ़, संगड़ाह, नौहराधार और ददाहू समेत दर्जनों महत्वपूर्ण शहरों और ग्रामीण इलाकों के लिए बसें चलती हैं। मुख्य रूट होने के कारण इस स्टॉप पर सुबह से लेकर देर शाम तक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे भी शामिल होते हैं, जिन्हें मौसम खराब होने पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।