{"_id":"681dfaa6ae8994795407e775","slug":"video-sirmaur-50-units-of-blood-collected-in-trilokpur-camp-organised-on-maharaj-pratap-jayanti-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: त्रिलोकपुर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, महाराज प्रताप जयंती पर शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: त्रिलोकपुर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, महाराज प्रताप जयंती पर शिविर आयोजित
त्रिलोकपुर स्थित महामाया बाला सुंदरी अन्नक्षेत्र सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में राजपूत सभा त्रिलोकपुर का विशेष सहयोग रहा। मेडिकल कॉलेज नाहन की ब्लड बैंक प्र्रभारी डॉ. निशि जसवाल की देखरेख में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। डॉ. निशि जायसवाल ने बताया कि त्रिलोकपुर व आसपास के युवाओं में रक्तदान के प्रति काफी उत्साह रहा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर राजपूत सभा त्रिलोकपुर के सदस्य माम सिंह, दलबीर सिंह, राजेश गुप्ता (बिट्टू) और उप-प्रधान दिनेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और समाज में ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।