{"_id":"681dacb1c6727e6b3c0b6817","slug":"video-shaurya-yatra-was-taken-out-in-the-main-market-of-rudrapur-under-the-leadership-of-mla-shiv-arora-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शौर्य यात्रा निकालकर भारत माता की जय के नारे लगाए, विधायक बोले- सेना के पराक्रम से देश में उत्साह का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य यात्रा निकालकर भारत माता की जय के नारे लगाए, विधायक बोले- सेना के पराक्रम से देश में उत्साह का माहौल
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ शामिल हुए। आंबेडकर पार्क से निकाली गई यात्रा विभिन्न जगहों से होती गई गल्ला मंडी में खत्म हुई। कार्यक्रम संयोजक विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में जिस प्रकार से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान मे एयर स्टाइक कर आतंक की कमर तोड़ने का काम किया है, उसके लिये हमको अपनी देश के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत के वीर पराक्रमी सेना पर गर्व है। यह नया भारत है जो आतंक को उसकी भाषा में जवाब देना जानता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ संकल्प पर आतंक के खिलाफ की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की हालत पस्त हो गई है। वहां पर अमित नारंग, रमेश कन्याल, दिवाकर पांडेय, हिमांशु शुक्ला, गुरमीत सिंह, प्रीत ग्रोवर, पंकज बांगा, तरुण दत्ता, राजेश बजाज सहित अनेक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।