फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur: Bus driver attacked with a stick; angry passengers and locals stage a road blockade; three arrested.

सिरमौर: बस चालक पर लाठी से हमला, गुस्साए यात्रियों, स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम, तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 05:12 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:12 PM IST
Sirmaur: Bus driver attacked with a stick; angry passengers and locals stage a road blockade; three arrested.
पांवटा साहिब-डाकपत्थर मुख्य मार्ग पर बुधवार को निजी बस चालक पर लाठी से हमला किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हरिपुर टोहाना में गन्ने की चरखी के पास हुए विवाद में बस चालक धनवीर पुंडीर उर्फ बब्बू निवासी गांव आगरो, आंजभोज के सिर पर चोट आई। घटना से गुस्साए बस यात्रियों, स्थानीय और गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग अड़े रहे और डीएसपी पांवटा साहिब के मौके पर पहुंचने तक मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस ने मामले में अख्तर अली, दिलशाद और संजय खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस थाना पांवटा साहिब पहुंचे प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निजी बस चालक धनवीर पुंडीर बुधवार सुबह हरिपुर टोहाना में गन्ने की चरखी के पास गुड़ लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान वहां एक बुजुर्ग बाइक सवार पहुंचा और कथित तौर पर चालक के साथ गाली-गलौज करने लगा। चालक ने उसे समझाते हुए कहा कि बस में महिलाएं भी सवार हैं, इसलिए गाली-गलौज न करें। बताया जा रहा है कि विवाद मोड़ पर हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि इसके बाद बुजुर्ग गुस्से में अपने घर चला गया और परिवार के दो अन्य युवकों को साथ लेकर वापस पहुंचा। तीनों ने कथित तौर पर बस चालक के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही गिरिपार क्षेत्र और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बस में सवार यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ यह आश्वासन भी मांगा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। जाम के चलते पांवटा साहिब-डाकपत्थर मार्ग पर यातायात बाधित रहा। दोपहर करीब 12 बजे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद लोग पुलिस थाना पांवटा साहिब पहुंचकर भी अपना विरोध जताते रहे। मौके पर पहुंचे पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मोड़ पर हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस थाना पुरूवाला में अख्तर अली, दिलशाद और संजय खान को गिरफ्तार किया गया है। घायल बस चालक धनवीर पुंडीर का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू: भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर रवाना हुए देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु

21 Oct 2026

ऊना: गरनी खड्ड पर 6.10 करोड़ से बनेगा पुल, 10 पंचायतों के 11 हजार लोगों को मिलेगी राहत

21 Oct 2026

हिसार की निरक्षर महिलाएं राखीगढ़ी के महत्व को पहुंचाएंगी देश- विदेश के कौने कौने तक

21 Oct 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि, अर्धसैनिक कल्याण के मुद्दे उठाए

21 Oct 2026

सीढ़ियों से कार में जा छिपा सांप, कॉलोनी में मची हलचल

21 Oct 2026
विज्ञापन

उन्नाव में युवक की हत्या कर बक्से में बंद किया शव, हाईवे किनारे फेंक भागे हत्यारे

21 Oct 2026

यमुनानगर के कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

21 Oct 2026
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

21 Oct 2026

भव्य एयर शो का ट्रायल देखने के लिए नमो घाट पर उमड़े लोग

21 Oct 2026

Video: ऐशबाग में 75 फीट ऊंचे हाईटेक रोबोटिक रावण का दहन, श्रीराम ने किया रावण का वध

21 Oct 2026

नैनी में सूखे तालाब में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर निगम के खिलाफ लोगों में दिखा गहरा आक्रोश

21 Oct 2026

प्रतापगढ़ में जयकारों के बीच हुई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, जमकर उड़े अबीर गुलाल

21 Oct 2026

फरीदाबाद पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित

21 Oct 2026

मोगा पुलिस लाइन में पुलिस शहादत दिवस पर शहीदों को नमन, 39 शहीद जवानों के परिवार सम्मानित

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दादी बोलीं- बार-बार समझाया, फिर भी नहीं माना कुणाल

21 Oct 2026

बुर्का, किराए की कार और सस्ते होटल, श्रद्धा दुबे की फरारी की पूरी कहानी

21 Oct 2026

नूंह: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, बलिदानी उमर मोहम्मद के परिजनों का सम्मान

21 Oct 2026

शिमला में सुबह से खिली धूप, मौसम हुआ सुहावना

21 Oct 2026

मोगा में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने की हड़ताल

लुधियाना पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

21 Oct 2026

सोलन: स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में चूक, जलती चक्करी लेकर पास पहुंचा व्यक्ति

21 Oct 2026

मंडलीय अस्पताल में ड्यूटी छोड़ प्रदर्शन पर बैठीं नर्स

21 Oct 2026

ललितपुर: नकली खाद्य सामग्री से भरी बस सीज, 22 क्विंटल सामान नष्ट; 10 से 12 लाख रुपये कीमत

21 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं के शिविरों में पूजा-अर्चना शुरू, ढोल-नगाड़ों से भक्तिमय हुआ ढालपुर

21 Oct 2026

कांगड़ा: जयसिंहपुर का दशहरा अब होगा राष्ट्र स्तरीय, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की घोषणा

21 Oct 2026

दशहरे पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नयागांव का दशहरा ग्राउंड

21 Oct 2026

मोगा में नवीन कला मंदिर की ओर से धूमधाम से मनाया गया दशहरा

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

21 Oct 2026

मानसून विदा, फिर भी बारिश जारी

21 Oct 2026

VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed