सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur Lord Jagannath set out on a grand tour with sister Subhadra and brother Balabhadra

Sirmaur: बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग शान से भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 29 Jun 2025 04:02 PM IST
Sirmaur Lord Jagannath set out on a grand tour with sister Subhadra and brother Balabhadra
श्री कृष्णा हरे-हरे, जय श्री राधे, जय जगन्नाथ के जयकारों और मधुर ध्वनियों से रविवार को पूरा नाहन शहर गूंज उठा। बैंड-बाजे, लोक वाद्ययंत्रों और डीजे की धुनों पर हजारों भक्त आस्था में चूर दिखे। मौका था भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन की ओर से निकाली गई जगन्नाथ भगवान की 17वीं भव्य रथयात्रा का। रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शनों के लिए हजारों लोग उमड़े पड़ा। इस रथयात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की। रथयात्रा से पूर्व बड़ा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री विग्रहों की पूजा-अर्चना की गई। यहां पूर्णाहुति के बाद तीन अलग-अलग पालकियों में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र चौगान विराजमान हुए। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पालकी को कांधा दिया। इसके बाद पालकियां नया बाजार से होती हुई चौगान मैदान पहुंची। यहां भगवान तीनों को बारी-बारी से विशाल रथ में विराजमान किया गया। श्रीविग्रहों को रथ पर आरुढ़ करके 56 भोग अर्पित कर श्री जगन्नाथ जी की आरती हुई। इस मौके पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त सिरमौर प्रिंयका वर्मा ने भी भगवान श्री जगन्नाथ की आरती की। इसके बाद ऐतिहासिक चौगान मैदान से भव्य रथयात्रा का आगाज हुआ। जयकारे लगाते हुए भीड़ ने रथ का रस्सा खींचा। नंगे पांव रथ को खींचने के लिए हर कोई बेताब दिखा। यात्रा चौगान मैदान से शुरू होकर माल रोड़, गुन्नूघाट, पक्का तालाब व कच्चा तालाब होते हुए देर शाम रघुनाथ मंदिर पहुंची। यहां से पालकियों में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र को जगन्नाथ मंदिर लाया गया। पूरी रथयात्रा के दौरान नाहन शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। भजनों की धुनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। इस ऐतिहासिक पल को लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया। इस दौरान जगह-जगह भारी संख्या में प्रसाद के स्टॉल लगाए गए, जिसमें कई सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे। रथ यात्रा के दौरान लगे भंडारे नाहन नगरी अन्नपूर्णा बन गई। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के प्रधान प्रकश बंसल समेत हजारों लोग रथ यात्रा में जुटे। रथयात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने रथ का रस्सा खींचकर पुण्य कमाया। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान नाहन के चौगान मैदान में वाहनों को रास्ता नहीं मिलने के कारण लंबा जाम लग गया। चौगान मैदान के समीप सड़क से शुरू हुए इस लंबे जाम में सरकारी बसें समेत दूसरे सैंकड़ों वाहन फंस गए। जाम के कारण जहां बसों की समय सारिणी बुरी तरह से प्रभावित हुई। वहीं लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घंटे भर से अधिक समय तक यह वाहन जाम में फंसे रहे। जिसके कारण वाहनों में सवार लोग काफी व्यथित दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Solan: कोटी रेलवे स्टेशन के समीप आया मलबा, बंद हुआ रेलमार्ग

29 Jun 2025

अंबाला में मेयर प्रतिनिधि ने पहुंचकर पंप को चलवाया, एक मिनट में निकलेगा 3 हजार लीटर पानी

29 Jun 2025

Sirmaur: ददाहू में बीडीओ कार्यालय खुलने की अधिसूचना हुई जारी

29 Jun 2025

कानपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, भागने में एक को रौंदा

29 Jun 2025

Solan: चक्कीमोड़ में डेढ़ घंटे तक रुकी रही वाहनों की आवाजाही, अब वनवे हुई सड़क

29 Jun 2025
विज्ञापन

Banswara News: तहसीलदार की कार पर पथराव करने वाले 5 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बापर्दा जुलूस निकाला

29 Jun 2025

Shimla: भारी बारिश के बीच नशे के खिलाफ युवाओं ने लगाई दौड़

29 Jun 2025
विज्ञापन

चरखी-दादरी के बडेसरा गांव में तेज रफ्तार कार ने मचाया हंगामा, मंदिर की दीवार से टकराई, बड़ा हादसा टला

29 Jun 2025

बहादुरगढ़ के परनाला गांव में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, दो युवक फरार

फतेहाबाद के टोहाना में चातुर्मास के लिए साध्वी लीलावती ने किया प्रवेश

29 Jun 2025

मोहाली में देर रात से जारी बारिश ने मचाया हाहाकार, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित

29 Jun 2025

बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर सोनला में बनी दलदल, फंसा यात्रियों का वाहन

29 Jun 2025

कर्णप्रयाग नैनीताल हाईवे पर उफनाया गदेरा, मलबा आने से रास्ता बंद, वाहन फंसे

29 Jun 2025

बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा के पास आया मलबा और बोल्डर, रास्ता बंद

29 Jun 2025

श्रीनगर में सुबह बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश शुरू

29 Jun 2025

MP News: टीकमगढ़ की बेरहम मां, तालाब में फेंक दिया अपना आठ दिन का बच्चा, व्यक्ति ने छलांग लगाकर बचाई जान

29 Jun 2025

Ujjain Mahakal: सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड से हुआ बाबा का शृंगार, 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा परिसर

29 Jun 2025

यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटने मची तबाही

29 Jun 2025

कानपुर में जनरलगंज की रथयात्रा के दौरान हुई मारपीट, एक युवक घायल

28 Jun 2025

अमर उजाला प्रीमियर लीग के फाइनल में आए सिंगर अमन जाजी के गीतों पर झूमा अलीगढ़

28 Jun 2025

अमर उजाला प्रीमियर लीग के फाइनल में सिंगर यूके हरियाणवी के गीतों पर झूमा अलीगढ़

28 Jun 2025

काशी के घाट पर सुर संध्या ने मोहा दर्शकों का मन, खूब बजीं तालियां, देखें VIDEO

28 Jun 2025

रोहतक: मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे मां, बेटा-बेटी समेत चार लोगों की मौत, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

28 Jun 2025

श्रीजगन्नाथ सेवा समिति ने मार्बल मार्केट से निकाली रथयात्रा, जयकारे लगाकर किया गया स्वागत

28 Jun 2025

खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

28 Jun 2025

ग्रेनो वेस्ट में महागुन कार्यालय का सोसाइटी में रहने वालों ने किया घेराव, बिल्डर पर लगाए आरोप

28 Jun 2025

पानीपत: हत्या आरोपियों की दो दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, परिजनों ने जिला सचिवालय पर किया प्रदर्शन

28 Jun 2025

डीएम ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बैठक में अधिकारियों से जताई नाराजगी

28 Jun 2025

Jalore News: पुलिस ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो बाइक भी की बरामद; ऐसे हुई कार्रवाई

28 Jun 2025

महिला नृत्य पर नोट उड़ाते ईसानगर के सचिव का वीडियो वायरल

28 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed