{"_id":"6ad621616e8b7544f7025b47","slug":"video-sirmaur-mla-ajay-solanki-inaugurates-stage-at-durga-fair-in-jamta-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: जमटा में दुर्गा मेले पर विधायक अजय सोलंकी ने किया मंच का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: जमटा में दुर्गा मेले पर विधायक अजय सोलंकी ने किया मंच का लोकार्पण
नवमी के पावन अवसर पर जमटा स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंच का लोकार्पण किया। मेले में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और दंगल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मेला कमेटी और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर अजय सोलंकी ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जमटा में नवमी पर मेले के आयोजन की पुरानी परंपरा रही है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर भी देते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 85 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है और लोगों को हरसंभव सहयोग देने का प्रयास जारी रहेगा। मेला कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने मंच के लोकार्पण तथा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।