{"_id":"6a6dde32fa620633ce019965","slug":"video-sirmaur-my-bharat-leadership-bootcamp-career-financial-literacy-nahan-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: युवा नेतृत्व को मिल रही नई दिशा, लीडरशिप बूटकैंप में करियर और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: युवा नेतृत्व को मिल रही नई दिशा, लीडरशिप बूटकैंप में करियर और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
Link Copied
मेरा युवा भारत (MY Bharat) जिला सिरमौर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आवासीय लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं को नेतृत्व कौशल, करियर मार्गदर्शन और वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण सत्रों और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा आइकॉन शिवम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने युवा संसद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रभावी नेतृत्व, संवाद कौशल और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की नेतृत्व क्षमता को विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।
इसके बाद प्रो. विनोद ने करियर रेडीनेस और करियर गाइडेंस विषय पर सत्र आयोजित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को रोजगार, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
यूको बैंक की सहायक प्रबंधक सुखप्रीत कौर ने डिजिटल बैंकिंग, केवाईसी, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
दिनभर चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने नेतृत्व विकास, प्रभावी संचार, टीम निर्माण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। समूह चर्चा और टीम-बिल्डिंग अभ्यासों के माध्यम से युवाओं ने सहयोग, अनुशासन, निर्णय क्षमता और नेतृत्व के व्यावहारिक पहलुओं को समझा।
जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक रीता देवी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।