{"_id":"699ad6c5c24fd887f90fd944","slug":"video-sirmour-chairman-appreciated-the-work-of-innerwheel-club-of-nahan-classic-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक के कार्यों को चेयरमैन ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक के कार्यों को चेयरमैन ने सराहा
इन्नरव्हील क्लब ऑफ क्लासिक डिस्ट्रिक 308 की चेयरमैन पूजा गोयल ने रविवार को नाहन में स्थानीय इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक के कार्यो की समीक्षा की। निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन ने क्लब की सालभर की गतिविधियों का जायजा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक 308 की चेयरमैन पूजा गोयल ने की। मंच का संचालन भावना रत्न ने किया। चेयरमैन और क्लब की अध्यक्ष रचना ठाकुर को सबसे पहले कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर क्लब का गीत गाया। इसके बाद महासचिव नीलम शर्मा ने क्लब के कार्यो का ब्यौरा मंच से दिया। क्लब की सदस्य सीमा वर्मा ने चेयरमैन का संक्षिप्त ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। इसके बाद क्लब की सदस्यों और स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में पूजा गोयल ने क्लब के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाहन जैसे छोटे शहर का ये क्लब है। इसके बावजूद महिलाओं ने साल भर में बड़े महत्वपूर्ण और खर्चीले कार्य पूरे किये। इसके लिए सभी महिला सदस्य बधाई की पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान एक लड़की को सिलाई मशीन, सरकारी स्कूल के 16 बच्चों को जूते प्रदान किये गए। इसके अलावा क्लब ने दो लड़कियों की साल भर की फीस का खर्च भी उठाने का प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोना सिंह, कोषाध्यक्ष अलका मोहिंद्रा, रूबी सोलंकी, एडियर आशा भारद्वाज, आईएसओ अंजना ठाकुर, ज्योत्सना समेत भारी संख्या में महिला सदस्या मौजूद रहीं। इससे पूर्व शनिवार देर शाम को चेयरमैन पूजा गोयल ने इन्नरव्हील क्लब नाहन के कार्यो की भी समीक्षा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।