{"_id":"685546fb46b7dbb40703dd95","slug":"video-sirmour-everyone-liked-the-taste-of-askali-patande-and-khichdi-in-cancer-school-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कांसर स्कूल में असकली, पटांडे और खिचड़ी का स्वाद सबको भाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कांसर स्कूल में असकली, पटांडे और खिचड़ी का स्वाद सबको भाया
भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर असकली, पटांडे, चिलड़ू, सत्तू, खिचड़ी जैसे पारंपरिक खाद्य व्यंजन विद्यालय में तैयार किए। जबकि कुछ विद्यार्थियों ने अपने घर से तैयार किए हुए व्यंजन प्रदर्शित किए व विस्तारपूर्वक व्यंजन विधि बताई। सभी अध्यापकों और गैर शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया व खाद्य व्यंजनों की भरपूर सराहना की। विद्यालय एक्टिविटी प्रभारी बबीजा शर्मा ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप सत्र 2025-26 के अंतर्गत विद्यालय में 16 से 23 जून तक अनेक गतिविधियां करवाई जा रही हैं। खाद्य प्रदर्शनी से पहले विद्यार्थियों ने फ्लैश कार्ड, देशभक्ति नारों का अनुवाद, देशभक्ति गीत तथा पारंपरिक खाद्य व्यंजन प्रस्तुत किए हैं। विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों से हम अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहते हैं और बच्चों को अपनी समृद्ध पारंपरिक विरासत पर गर्व महसूस होता है और इसे सहेजने की प्रेरणा मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।