{"_id":"6854d652a679c340190fe820","slug":"video-a-young-man-died-of-drug-overdose-in-mallanwala-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मल्लांवाला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर की सब तहसील मल्लांवाला में नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई है। दर्शन सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह उसका भतीजा था। वह नशे का आदी था। नशे का टीका लगाने से उसकी मौत हो गई है। मल्लांवाला में सरेआम नशा बिक रहा है। पुलिस को भी इसकी सूचना है लेकिन पुलिस उनसे हफ्ता वसूलती है। इसलिए पुलिस उन्हें पकड़ती नहीं है। दर्शन सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पंजाब में नशा बंद नहीं हुआ तो वह खुद बंदूक उठा लेगा और नशा बेचने वालों को मौत के घाट उतरेगा , फिर ना कहे कि पंजाब में आंतकवादी पैदा हो रहे है । क्योंकि मनदीप उनका इकलौता भतीजा था। अपने परिवार का वह सहारा था। मनदीप के दो छोटे बच्चें हैं।
मल्लांवाला में सरेआम सड़कों पर नशा बेचा जा रहा है। दर्शन सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले गांव जैमल वाला में भी एक नौजवान की नशे का टीका लगाते समय मौत हो गई है। इसी तरह प्रतिदिन नशे के सेवन से नौजवानों की मौतें हो रही है । पंजाब सरकार को भी मालूम है और पुलिस को भी पता है कि नशा कहां बिकता है लेकिन आज तक नशा बेचने वालों को पकड़ा नहीं जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने वालों की शिकायत करता है तो पुलिस उससे अपना हफ्ता बढ़ाने को कहती है । इससे लोगों को तो नुकसान हो रहा है और पुलिस को फायदा हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।