{"_id":"698af8592fcba2cc600b757f","slug":"video-sirmour-financial-literacy-camp-organised-in-majra-school-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: माजरा स्कूल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: माजरा स्कूल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में एक विशेष वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पांवटा साहिब की शाखा प्रबंधक हिमानी सिंह और उनकी टीम ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय स्टॉफ को आधुनिक बैंकिंग प्रणाली और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। शाखा प्रबंधक हिमानी सिंह ने अपने संबोधन में सुरक्षित बैंकिंग के गुर सिखाते हुए डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचने के प्रभावी तरीकों को विस्तार से साझा किया। इसके अतिरिक्त, बैंक टीम ने विद्यार्थियों को बैंकिंग के व्यावहारिक ज्ञान से भी अवगत करवाया। इसमें नया बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों का रखरखाव और विभिन्न बैंकिंग फॉर्म को त्रुटिहीन तरीके से भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मियों ने विद्यार्थियों को अखबार रोजाना पढऩे के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वो अभी से तैयार हो सकेंगे। कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानाचार्या ऋतु भारद्वाज ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में वित्तीय साक्षरता केवल एक कौशल नहीं, बल्कि एक आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर कॉमर्स क्लब के संयोजक डॉ. कुशल मित्तल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता विशाल, अल्का ढींगरा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या ने बैंक टीम का बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।