{"_id":"6a1573ebb298c0dc5a0ea567","slug":"video-sirmour-hill-being-cut-without-permission-officials-exerting-pressure-amidst-protests-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: बिना अनुमति के काटा जा रहा पहाड़, विरोध पर अधिकारी बना रहे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: बिना अनुमति के काटा जा रहा पहाड़, विरोध पर अधिकारी बना रहे दबाव
Ankesh Dogra
Updated Tue, 26 May 2026 03:50 PM IST
Link Copied
रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने रेणुका बांध प्रबंधन पर पर्यावरण मंजूरी के बिना ही पेड़ों की गिनती करवाने का आरोप लगाया है। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में समिति के प्रेस सचिव योगेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमल ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर यहां एचपीपीसीएल व वन विभाग काम कर रहा है। उन्होंने आरोप है कि सोमवार को बांध प्रबंधन ने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए कार्यालय बुलाया था। जब पदाधिकारी वहां पहुंचे तो पता चला कि वन विभाग की ओर से दोबारा पेड़ों की गिनती की जा रही है। विस्थापितों का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि परियोजना प्रबंधन के पास अभी पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर सुरंग बनाई जा रही है वहां पेड़ों की गिनती चल रही है। लेकिन जब इस बारे में पूछताछ की गई तो विभाग कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने संदेह जताया कि पेड़ों की कम संख्या दर्शाकर अनुमति ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एचपीपीसीएल के के पदाधिकारी डीएफओ नाहन कार्यालय में पहुंचे। पत्रकारवार्ता में कहा कि जब अधिकारियों से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उनके साथ बतमीजी से बात की गई। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रख डंपिंग गिरि नदी में की गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार व सिरमौर के प्रभावशाली नेताओं से विस्थापितों की आवाज उठाने व नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि इस मामले को अदालत के समक्ष उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।