{"_id":"68a6f2f28fefd6e5220e3c96","slug":"video-sirmour-stepco-sirmour-festival-will-be-organized-in-nahan-from-5-to-14-september-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: 5 से 14 सितंबर तक नाहन में आयोजित होगा स्टेपको सिरमौर उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: 5 से 14 सितंबर तक नाहन में आयोजित होगा स्टेपको सिरमौर उत्सव
स्टेपको संस्था की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 5 से 14 सितंबर तक चौथे स्टेपको सिरमौर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग, बेबी शो और सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। संस्था के सचिव वसीम खान ने यह जानकारी वीरवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि उत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के लिए पहले 29 अगस्त से 31 अगस्त तक ट्रेंडस मॉल बेसमेंट में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष रजित सिंह कंवर के नेतृत्व में सिरमौर की संस्कृति के महत्व के मद्देनजर इस मर्तबा ठोडा नृत्य भी उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसको लेकर भाषा एवं संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों से बात चल रही है। खान ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर रखना है। इस उत्सव में कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाएं जा रहे हैं, जो युवा पीढ़ी में नशे से दूर रहने का एक संदेश देेंगे। स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जो उचित मंच न मिलने के कारण सामने नहीं आ पाती। इस मौके पर अनिश सैनी, राजीव सोढा, मोनिका शर्मा और शोएब मलिक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।