{"_id":"6adf194202b83dd40b05f605","slug":"video-four-solan-karate-players-selected-for-sgfi-national-championship-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य चैंपियनशिप में लहराया परचम, चार का SGFI नेशनल के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य चैंपियनशिप में लहराया परचम, चार का SGFI नेशनल के लिए चयन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:41 PM IST
Link Copied
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के बैनर तले मंडी में आयोजित अंडर-19 राज्य कराटे चैंपियनशिप में सोलन जिले की स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के दमदार खेल के दम पर फेडरेशन ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर फेडरेशन के चार खिलाड़ियों का चयन आगामी SGFI नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
फेडरेशन के संस्थापक शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में हर्षित, जगदीश सिंह, मन्नत चंदेल और जन्नत चंदेल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
चैंपियनशिप की विभिन्न स्पर्धाओं में फेडरेशन के अरमान ठाकुर, दक्षवीर और रवि मंडल ने कांस्य पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके अभिभावकों, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शिहान संजय ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, सभी कोचों के मार्गदर्शन और स्कूलों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्पण और नियमित अभ्यास से यह सफलता हासिल हुई है।
फेडरेशन के सभी सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली आगामी SGFI कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।