{"_id":"68e65222dbaa2a9f8d09c0f5","slug":"video-hp-university-inter-college-judo-competition-begins-at-solan-college-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन कॉलेज में शुरू हुई एचपी यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कॉलेज में शुरू हुई एचपी यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता
राजकीय महाविद्यालय सोलन में दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज महिला व पुरुष वर्ग की जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 महाविद्यालयों से लगभग 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि सोलन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली रहीं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम वर्ग में इंदौरा के पारब कुमार और शिमला के हर्ष ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 66 किलोग्राम वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सोलन के राहुल और हमीरपुर के अरुंजय शर्मा फाइनल में पहुंचे। इसी वर्ग में इंदौरा कॉलेज के अर्शदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 48 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर की प्रज्वल चौहान और हमीरपुर की दिक्षी गुप्ता ने फाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग में सोलन की कृतिका राणा और देहरी की पालक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम वर्ग में सोलन कॉलेज की आरती शर्मा और बिलासपुर की मेघा ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में स्थान बनाया, जबकि उन्ना कॉलेज की प्रियंका और संजौली कॉलेज की अंकिता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वीरवार को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।