Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Solan: Mayor Surendra Chauhan Says—BJP Should Disclose How Much Their MPs and Leaders Contributed During the Disaster
{"_id":"6a00614a0f46802a620a80c2","slug":"video-solan-mayor-surendra-chauhan-says-bjp-should-disclose-how-much-their-mps-and-leaders-contributed-during-the-disaster-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: महापौर सुरेंद्र चौहान बोले- भाजपा बताए उनके सांसदों व नेताओं ने आपदा में कितना योगदान दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: महापौर सुरेंद्र चौहान बोले- भाजपा बताए उनके सांसदों व नेताओं ने आपदा में कितना योगदान दिया
Ankesh Dogra
Updated Sun, 10 May 2026 04:13 PM IST
Link Copied
नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा बताए कि उनके सांसदों और नेताओं ने प्रदेश की नगर निगमों एवं आपदा राहत के लिए कितना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं राजीव बिंदल से भाजपा कार्यालय दीपकमल में मिले थे, लेकिन प्रदेश की पीड़ा को लेकर भाजपा नेतृत्व के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आरडीजी बंद होने पर भी भाजपा के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बोले और केंद्र से हिमाचल के हितों की बात नहीं की। सोलन में नगर निगम चुनाव के दौरान पहुंचे सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश के कठिन समय में अगर कोई मजबूती से हिमाचल के साथ खड़ा रहा, तो वह वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब प्रदेश संकट से जूझ रहा था, तब ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी निजी आय से 11 लाख रुपये की सहायता दी और लगभग डेढ़ वर्ष तक वेतन तक नहीं लिया। वहीं, प्रदेश में आई सदी की सबसे बड़ी आपदा के दौरान उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई में से 51 लाख रुपये प्रदेश हित में समर्पित किए और हमेशा एक योद्धा के रूप में प्रदेश की सम्मानित जनता के लिए हर चुनौतियों का बखूबी से सामना करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।