फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb College women's weightlifting team wins second runner-up trophy at inter-college competition in Nadaun

ऊना: अंब कॉलेज की महिला भारोत्तोलन टीम ने जीती द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी, सोनाक्षी राणा ने गोल्ड पर जमाया कब्जा

Wed, 14 Oct 2026 03:56 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:56 PM IST
Amb College women's weightlifting team wins second runner-up trophy at inter-college competition in Nadaun
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब की महिला भारोत्तोलन टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की ओर से राजकीय महाविद्यालय नादौन में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित अंतर-महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रदेशभर के विभिन्न कॉलेजों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में अंब कॉलेज की छात्राओं ने शानदार खेल प्रदर्शन और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्तर पर सोनाक्षी राणा ने 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, परवीन कौर ने 61 किलोग्राम और तमन्ना ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। इसके अलावा सिमरन चौधरी, अनन्या शर्मा, पलक देवी, अक्षिता और पलक कुमारी ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक जुटाए। सभी खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर कॉलेज की टीम ने ओवरऑल द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। इसलिए विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेना भी जरूरी है। प्राचार्य ने टीम प्रभारी प्रोफेसर डॉ. पवन पटियाल और मैनेजर प्रोफेसर प्रीक्षा के मार्गदर्शन की भी सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के सदस्य प्रोफेसर रेखा शर्मा, डॉ. कौशल कुमार पांडे, प्रोफेसर किरण कुमारी, डॉ. कुमारी सुजाता, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. राजेश ठाकुर, डॉ. अजय शर्मा, प्रोफेसर अरुणा कुमारी, डॉ. रेणु शर्मा, प्रदीप कुमार और शशि कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और खेल विभाग को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट में रावी दरिया के पास से 2.378 किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मोगा के स्कूल में छात्रों के विवाद में परिजनों की आपस में लड़ाई, सीसीटीवी कैद में हुई मारपीट

कानपुर: नवरात्रि का चौथा दिन, घाटमपुर के मां कूष्मांडा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

14 Oct 2026

बदायूं: ग्रामीण की निर्मम हत्या, लोगों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा; देखें वीडियो

14 Oct 2026

IKG-PTU में एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का विशेष सम्मान, टीम के छह खिलाड़ी समारोह में पहुंचे

विज्ञापन

ढाबे में जूआ खेलते पुलिस ने पांच व्यक्ति दबोचे, हजारों रुपए किए बरामद

झोटा हत्याकांड और ओएसडी घुम्मन केस पर कैबिनेट मंत्री मुंडिया का भाजपा पर हमला, बोले- ‘एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही भाजपा’

14 Oct 2026
विज्ञापन

शिमला में सीता स्वयंवर के दौरान राजाओं के चुटीले अंदाज ने बांधा समां, ठहाकों से गूंज उठी रामलीला

14 Oct 2026

कांगड़ा: दाड़ी रामलीला में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने किया भावुक, श्रीराम और माता सीता के जन्म का भव्य मंचन

14 Oct 2026

रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

14 Oct 2026

अलीगढ़ में एटीएम के बाहर मारपीट, केस दर्ज

14 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा; भस्म आरती में गूंजे जयकारे

14 Oct 2026

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed