{"_id":"698f0ac280864923540e376c","slug":"video-amb-solution-camp-organized-in-ward-number-seven-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: वार्ड नंबर सात में हुआ समाधान शिविर का आयोजन, 75 स्थानीय निवासियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: वार्ड नंबर सात में हुआ समाधान शिविर का आयोजन, 75 स्थानीय निवासियों ने लिया भाग
नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर सात में शुक्रवार को समाधान शिविर और वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु बाला, सचिव हर्ष गुप्ता, पार्षद और अन्य प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के दौरान वार्ड के लगभग 75 स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार रजिस्टर का सत्यापन करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना था। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में कई पात्र लाभार्थियों के ई-श्रम कार्ड भी मौके पर बनाए गए। नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु बाला और सचिव हर्ष गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर को सुंदर और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए नागरिक अपने घरों का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके ही कचरा संग्रहण वाहनों को दें। साथ ही, युवाओं को नशे की कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।