{"_id":"66a4c23c73432000670dd5af","slug":"video-aparajita-shared-knowledge-on-women-empowerment-in-100-million-smiles-program","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर बांटा ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर बांटा ज्ञान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन एंपावरमेंट एजुकेशन सेंटर चौकीमन्यार में किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला ऊना की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को महिला सशक्तीकरण पर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान संजय कुमार और संस्थान के एमडी अंकित कुमार विशेष तौर से मौजूद रहे। मीनाक्षी ठाकुर ने कहा है कि सरकारों ने जहां आरक्षण महिलाओं के लिए दिया है। लेकिन राजनीतिक तौर पर ऊना जिला की महिलाएं मजबूत नजर नहीं आई हैं। राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डाली जाए तो ऊना जिला से आज कोई भी महिला विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत बना होगा। किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना सहने और अपनी सोच में बदलाव लाने के साथ ही बड़ी सोच रखने का आह्वान किया। कहा कि बहू-बेटी पढ़ी-लिखी होगी तो परिवार जागरूक होगा। उन्होंने महिलाओं को अपनी ताकत को पहचानने और एक्टिव होकर स्वरोजगार के साथ जुड़कर आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आने वाला दौर महिलाओं का है और महिला वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कहा कि आजकल डिजिटलाइजेशन के युग में युवा पीढ़ी अपना समय सोशल मीडिया पर मोबाइल के जरिये जुड़कर खराब कर रहे हैं। जबकि युवा पीढ़ी का यह दौर अपना कॅरियर बनाने और जीवन संवारने के लिए अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करने का है। लेकिन युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के चुंगल में फंस चुकी है और अपना सारा ध्यान बेकार के काम में लगाकर अपने लक्ष्य से भटक चुके हैं। कहा कि सभी युवा अपने लक्ष्य को साधने के लिए उस पर पूरा ध्यान केंद्रित करें ताकि आने वाले दौर में अपनी आजीविका और रोजगार से जुड़कर सुदृढ़ कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।