{"_id":"676d2adf183f41bed80a484b","slug":"video-baba-pahariya-ji-procession-started-hundreds-of-devotees-bowed-down-and-took-blessings","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निकली बाबा पहाड़िया जी की सवारी, सैंकड़ों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निकली बाबा पहाड़िया जी की सवारी, सैंकड़ों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, लिया आशीर्वाद
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन गांव थानाखास में चार दिवसीय धार्मिक समागम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बही बाबा पहाड़िया जी की सवारी निकली। हजारों भक्तों नतमस्तक हुए और आशीर्वाद लिया। वही पंजाब के फनकार अश्वनी वर्मा के भजनों पर हजारों की संख्या में भरा पंडाल खूब थिरका। बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन के गद्दी नशीन बाबा अशोक कुमार द्वारा बेहतर आयोजन किया गया था। मंदिर के प्रमुख सेवादार एवं गद्दी नशीन अशोक ठाकुर ने बताया कि 23 दिसंबर को बाबा पहाड़िया बाबा भरथरी माता ज्वाला जी को प्रसाद देकर निमंत्रण दिया गया। वही 24 दिसंबर को मंदिर परिसर में सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक बाबा पहाड़िया का कीर्तन दरबार सजाया गया और 25 दिसंबर को तनद पूजन और मंदिर परिसर में श्री सत्य नारायण कथा हुई। उसके बाद ग्यारह बजे से दो बजे तक मंदिर परिसर में कीर्तन दरबार सजाया गया। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ हुआ। दस बजे मंदिर परिसर में बाबा पहाड़िया जी के गुणगान का बड़ा कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें पंजाब की बुलंद आवाज अश्वनी वर्मा बाबा पहाड़िया जी का गुणगान किया और ग्यारह बजे बाबा पहाड़िया जी की सवारी निकली। जिस में हजारों की संख्या ने बाबा जी का आशीर्वाद लिया। बाबा अशोक ठाकुर ने बताया कि चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रही और खाने ओर ठहरने का विशेष प्रावधान था। ज्ञात रहे बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन थानाखास में सालाना तीन बड़े धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।