Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Baruhi: Couple swindled out of gold jewelry under the pretext of curing kidney disease; police are scanning CCTV footage.
{"_id":"6ac78b6c242e59e50e053810","slug":"video-baruhi-couple-swindled-out-of-gold-jewelry-under-the-pretext-of-curing-kidney-disease-police-are-scanning-cctv-footage-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़ूही: किडनी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर दंपती से सोने के आभूषण ठगे, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ूही: किडनी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर दंपती से सोने के आभूषण ठगे, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
उपमंडल अंब के तहत दिलवां पंचायत में चार लोगों ने किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उसकी पत्नी से सोने के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने महिला को विश्वास में लेने के लिए फूंक मारने और रूमाल में कुछ बांधने का नाटक किया। जानकारी के अनुसार दिलवां निवासी बलवीर चौधरी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। इसी का फायदा उठाकर चार लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी को बताया कि वे उसके पति की बीमारी ठीक कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने महिला से कुछ धार्मिक क्रियाएं करने का नाटक किया। आरोपियों ने महिला से कहा कि शरीर पर पहने सोने के आभूषण उपचार में बाधा बन रहे हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने सोने की बालियां और अन्य गहने उतारकर उन्हें दे दिए। आरोपियों ने आभूषण लेने के बाद एक रूमाल में कुछ बांधकर महिला को दिया और उसे शाम छह बजे खोलने को कहा। इसके बाद चारों वहां से फरार हो गए। कुछ समय बाद महिला ने रूमाल खोला तो उसमें कुछ नहीं था। इसके बाद परिवार को ठगी का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों के आने-जाने और वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को ठगी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।