{"_id":"6a6ddcbe253b4f86950ff5af","slug":"video-chintpurni-maruti-800-car-theft-bharwain-car-vandalism-una-news-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी में सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 चोरी, भरवाईं में कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी में सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 चोरी, भरवाईं में कार के शीशे तोड़े
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:17 PM IST
चिंतपूर्णी क्षेत्र में शनिवार सुबह वाहन चोरी और तोड़फोड़ की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। एक ओर चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 कार को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, वहीं भरवाईं में एमआर इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप खड़ी एक कार के शीशे अज्ञात शरारती तत्वों ने पत्थर मारकर तोड़ दिए।
जानकारी के अनुसार, चिंतपूर्णी-भरवाईं रोड पर खड़ी मारुति 800 कार की चोरी शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई। वहीं दूसरी घटना भरवाईं में सामने आई, जहां एमआर इलेक्ट्रॉनिक्स के पास खड़ी कार को निशाना बनाते हुए उसके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
थाना प्रभारी सचित कालिया ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन मामलों में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। उधर, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।