{"_id":"66910e220e73985a8301f316","slug":"video-dc-una-all-departments-should-work-together-to-protect-the-public-from-water-borne-diseases","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीसी ऊना बोले- जल जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीसी ऊना बोले- जल जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम
उपायुक्त जतिन लाल ने बरसात के मौसम में जल जनित-जीवाणु जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी विभागों से मिलकर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की रोगों से सुरक्षा और बचाव को लेकर सभी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। इसे लेकर शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त ने बेहतर अंतर विभागीय तालमेल पर जोर दिया तथा रोगों से जन सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभाग इस दिशा में किए अपने कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें। जतिन लाल ने बरसात में रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जागरूकता संदेश घर घर पहुंचाने को कहा। उन्होंने जिला वासियों से भी बरसात के मौसम में रोगों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता के जन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।