Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
delegation of Forest Range Officer Welfare Association met the Principal Chief Conservator of Forests regarding their demands
{"_id":"68807f3fd23db8e206076ee1","slug":"video-delegation-of-forest-range-officer-welfare-association-met-the-principal-chief-conservator-of-forests-regarding-their-demands-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मांगों को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मिला वन परिक्षेत्र अधिकारी कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मांगों को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मिला वन परिक्षेत्र अधिकारी कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल
हिमाचल प्रदेश वन विभाग परिक्षेत्र अधिकारी कल्याण संघ (रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर्ज वेलफेयर एसोसिएशन) के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक समीर रस्तोगी से भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश आनंद ने किया। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर्स के सेवाकाल में आ रही समस्याओं, पदोन्नति में असमानता, तथा गैर राजपत्रित श्रेणी में डाले जाने से उत्पन्न हो रही निराशा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार की नीतियों में हुए बदलावों ने रेंज अधिकारियों के मनोबल और कार्यक्षमता को प्रभावित किया है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से निवेदन किया कि रेंज अधिकारियों को पुन राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाए और वेतनमान तथा पद श्रेणी में सुधार किया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश आनंद ने कहा कि रस्तोगी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय को उचित स्तर पर उठाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।