{"_id":"67a492da27d8fb74e9047b5a","slug":"video-folk-singer-karnail-rana-delighted-the-devotees","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लोक गायक करनैल राणा ने भक्तजनों को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लोक गायक करनैल राणा ने भक्तजनों को किया निहाल
श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट कोटला कलां कला आश्रम संत बाबा बल जी महाराज के वार्षिक महासम्मेलन महा उत्सव में गुरुवार को रासलीला, गीता, प्रवचन संत सम्मेलन एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचली लोक गायक करनैल राणा श्रीधाम वृंदावन से पंकज कृष्ण ठाकुर ने रासलीला और श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कथा के परम पूजनीय इंद्रेश जी उपाध्याय महाराज ने कथा प्रवचन करके भक्तजनों को निहाल किया। इस अवसर पर हिमाचली लोक गायक करनैल राणा ने पीले राधिके सहित अन्य कई धार्मिक भजन पेश करके पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। बता दें कि यह महासम्मेलन 12 फरवरी तक जारी रहेगा। यहां पर आए भक्तजन को भक्तिमय माहौल में वृंदावन जैसा महसूस कर रहे हैं और यहां पर आध्यात्मिकता का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। पंडाल में तिल तक धरने के लिए जगह नहीं है। मंदिर परिसर के चारों ओर राधा कृष्ण के भक्तों का आने जाने वालों का हुजूम उमड़ा हुआ है। तो दूसरी ओर आश्रम संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद पाकर भक्त निहाल हो रहे हैं। विभिन्न प्रकार की रासलीलाओं के माध्यम से भी लोगों को इस वार्षिक महासम्मेलन महा उत्सव के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है और श्री हरि संकीर्तन कथा एवं भजनों और प्रवचनों की अमृत वर्षा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।