सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : For the first time three day Mata Shri Chintapurni Festival will be organized in Shaktipeeth Shri Chintapurni

VIDEO : शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी में पहली बार आयोजित होगा तीन दिवसीय 'माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव'

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:08 PM IST
VIDEO : For the first time three day Mata Shri Chintapurni Festival will be organized in Shaktipeeth Shri Chintapurni
हिमाचल प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल करते हुए सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। पहली बार आयोजित किया जा रहा यह महोत्सव 14 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने महोत्सव के आयोजन को लेकर माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन में मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। ध्यान रहे कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कुछ महीने पहले चिंतपूर्णी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में एक नवीन पहल करने तथा एक भव्य महोत्सव आरंभ करने की बात कही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। उपायुक्त जतिन लाल ने महोत्सव का शानदार आयोजन कर इसे यादगार बनाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों से पूर्ण समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन के साथ इसे एक विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अधिकारी होंगे। एसडीएम अंब मेला संयोजक जबकि एसपी पुलिस स्पोर्ट्स अधिकारी होंगे। जतिन लाल ने बताया 14 सितंबर को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय अंब तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शोभा यात्रा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव मेला स्थल पर पहुंचेगी। उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव की स्मृतियों को संजोने के लिए बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। हजारों-हजार श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आते हैं। यह महोत्सव सभी श्रद्धालुओं लिए एक सौगात सरीखा अवसर है। महोत्सव में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के उपलक्ष्य पर एक से लेकर 30 सितंबर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। हसिक खेलों का आयोजन रामलीला मैदान अम्ब में किया जाएगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम, तम्बोला व खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में होंगी। महोत्सव को सफल बनाने के क्रम में विविध गतिविधियों के आयोजन तथा समन्वय के लिए 13 समितियां गठित की गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी सौंपे गए कार्यों को एकजुटता के साथ पूरा करने का दायित्व निभाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मेला स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : लोकल बस अड्डे में सर्कुलर रोड धंसने से विद्युत आपूर्ति ठप, बहाली कार्य तेज

09 Jul 2024

VIDEO : विधानसभा उपचुनाव के लिए हमीरपुर में मतदान टीमों ने पूरी की तैयारी

VIDEO : प्रो. अनुपमा सिंह बनी रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी की प्रेसिडेंट , रमिंद्र कौर सचिव

09 Jul 2024

VIDEO : दो साल पहले बने मंगलौर स्कूल भवन के कमरे बने तालाब, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

09 Jul 2024

VIDEO : डढेई गांव में देवता कशु नारायण के संग झूमे देवलु

09 Jul 2024
विज्ञापन

VIDEO : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकाें ने किया प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर दर्ज कराई नाराजगी

08 Jul 2024

VIDEO : BHU ने विकसित की नई डिवाइस, पार्किंसंस और अवसाद का पता लग जाएगा लैब ऑन चिप मेटैलिक नैनो पार्टिकल

08 Jul 2024
विज्ञापन

VIDEO : शाकंभरी परिवार काशी की ओर से तृतीय शाकंभरी महोत्सव 14 जुलाई को

08 Jul 2024

VIDEO : रथयात्रा मेले में डमरू की आवाज सुन भक्तों में बढ़ी आस्था

08 Jul 2024

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान के बैनर लगाकर तिजारत न करें मुसलमान

08 Jul 2024

VIDEO : बीएचयू में महामना के बनाए विश्वनाथ मंदिर में पूजा के साथ सत्र आरंभ

08 Jul 2024

VIDEO : सावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे नाविक समाज के गोताखोर

08 Jul 2024

VIDEO : रात करीब 10 बजे भूस्खलन की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधीश अनुपम कश्यप, सर्कुलर रोड के पास हुआ है लैंडस्लाइड

08 Jul 2024

VIDEO : लखीमपुर खीरी में दो घंटे पानी के तेज बहाव में पेड़ पकड़ बैठा रहा अधेड़

08 Jul 2024

VIDEO : ऑनलाइन हाजिरी का विरोध, बरेली में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

08 Jul 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक... पुलिस से हुई नोकझोंक

08 Jul 2024

VIDEO : मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा: पुलिस ने दो के खिलाफ किया केस, आधा दर्जन से पूछताछ; एक गिरफ्तार

08 Jul 2024

VIDEO : मथुरा में रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने, हटाया गया

08 Jul 2024

VIDEO : मैं वहां जा रहा हूं जहां से आपको परेशान न कर सकूं..., सुसाइड नोट लिख छात्र लापता; पुलिस ने खोज निकाला

08 Jul 2024

VIDEO : अलीगढ़ में यमुना का बढ़ रहा जलस्तर, 28 गांवों में बढ़ाई गई चौकसी

08 Jul 2024

VIDEO : बरेली में बारिश के दौरान चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे रामगंगा चौकी प्रभारी

08 Jul 2024

VIDEO : दिल्ली में शिक्षक बोले- पढ़ाने के अलावा कराये जा रहे दूसरे काम, देखें वीडियो

08 Jul 2024

VIDEO : बनगढ़ में रास्ते के निर्माण में बाधा डालने की उपायुक्त से की शिकायत

08 Jul 2024

VIDEO : सिरमौर में जुलाई माह में डेंगू के 53 मामले आए सामने, उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

08 Jul 2024

VIDEO : सर्वोत्तम प्रदेश बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश, वाराणसी में बोले राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा

08 Jul 2024

VIDEO : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा हाथरस पहुंचे, पीड़ित बच्चों के लिए की यह घोषणा

08 Jul 2024

VIDEO : आजमगढ़ के कंहरिया अस्थाई गो आश्रय स्थल में 10 पशुओं की मौत, बेहाली से परेशान हैं लोग

08 Jul 2024

VIDEO : फ्रूटी के शौकीन हैं यहां के बंदर... वसूली के लिए उतार लेते चश्मा, निकाल लेते पर्स

08 Jul 2024

VIDEO : निकल रहे थे आंसू, ढह रहा था आशियाना, UP के इस जिले में सरयू ने ढाया कहर, 80 मकान निशाने पर; मचा हाहाकार

08 Jul 2024

VIDEO : आजमगढ़ में गार्ड के मारपीट मामले में पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

08 Jul 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed