{"_id":"67373fba01b2238c8401d282","slug":"video-guru-nanak-dev-ji-prakash-divas-celebrated-with-devotion","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिवस
जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के वंशजों द्वारा बसाई गई ऊना नगरी स्थित किला बाबा साहिब सिंह बेदी में शुक्रवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्ध एवं उत्साह पूर्वक गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी तथा इलाका निवासी समूह साध संगत द्वारा मनाया गया। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। उपरान्त रागी जत्थों द्वारा कथा कीर्तन द्वारा गुरु नानक देव जी की वाणी का शब्द कीर्तन गायन किया गया और उनके जीवन इतिहास के बारे में उपस्थित संगत जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाई बलविंदर सिंह, भाई इकबाल सिंह, भाई अनिल सिंह, भाई हरप्रीत सिंह ,भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई ओंकार सिंह, भाई संता सिंह ने कथा कीर्तन निहाल किया गया।आयोजन के दौरान गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी ने संगत को प्रवचनों द्वारा निहाल किया। इस मौके पर उन्होंने गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने सहित किरत करो वंड शको नाम् जपो का संदेश दिया। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में गुरु नानक देव जे का सन्देश ही संसार को सही मार्ग प्रदान कर सकता है। गुरु नानक देव जी ने हमें सर्व-सांझी बाल्ता का सन्देश दिया है जो आपसी परसपर प्रेम, भाईचारे का प्रतीक है। इस मौके पर बाबा अमनदीप सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, हरपाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, जोगमान सिंह, इंदरजीत सिंह, दर्शन सिंह सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह,सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, सोहन सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, महिंदरपाल सिंह, प्रिंस मककड़, प्रभजोत सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।