{"_id":"6736ddb40a3d115a1003922a","slug":"video-sanapata-ma-lgatara-tasara-thana-bha-kahara-bna-raha-masabta-thama-raha-rafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में लगातार तीसरे दिन भी कोहरा बना रहा मुसीबत, थमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में लगातार तीसरे दिन भी कोहरा बना रहा मुसीबत, थमी रही रफ्तार
वातावरण में लगातार तीसरे दिन कोहरा छाया हुआ है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाईवे सहित शहर में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे शहरी क्षेत्र में कोहरे से राहत मिल गई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे तक कोई राहत नहीं मिल सकी।
शुक्रवार सुबह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कोहरा छा गया। कोहरे के कारण वाहनों की गति पर लगाम रही। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई और शहरी क्षेत्र में भी करीब 50 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे से नेशनल हाईवे-44 व 334 बी के साथ ही केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर सड़कों के साथ रेल यातायात पर दिखाई दे रहा है।
रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही है। ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटे तो हिमाचल पांच घंटे की देरी से चल रही है। अन्य मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां भी एक से दो घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।