{"_id":"6736e7b0ee247cb93b0d1753","slug":"video-panapata-ma-bcaca-ka-kacalna-val-usa-ka-sakal-vana-ka-sasatava-aaya-samana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में बच्ची को कुचलने वाली उसी की स्कूल वैन का सीसीटीवी आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में बच्ची को कुचलने वाली उसी की स्कूल वैन का सीसीटीवी आया सामने
पानीपत के सेक्टर 29 पार्ट-2 में एक छह साल की बच्ची को कुचलने वाली उसी की स्कूल वैन का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बच्ची जिस स्कूल वैन से उतरी थी उसी वैन के आगे जब से गुजरने लगी तो ड्राइवर ने लापरवाही से वैन को दौड़ा दिया। इस हादसे में वैन का पहिया बच्ची की गर्दन के ऊपर से उतर गया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। मामला बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है।
मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले के बरसम गांव निवासी अभिनंदन यादव ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर 29 पार्ट-2 में किराए पर रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी बीच वाली छह साल की बेटी रुचित (6) फ्लौरा चौक के जेएमडी स्कूल में एलकेजी कक्षा में पढ़ती है। रचि दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से वैन के जरिए घर आ रही थी। घर के बाहर वैन चालक ने उसे उतारा। इसके बाद रुचि वैन के सामने से आने लगी तभी वैन चालक ने वैन का एक्सीलेटर देकर वैन को दौड़ा दिया। वैन की टक्कर लगने से छात्रा रुचि नीेचे गिर गई और वैन का पिछला पहिया रुचि के गर्दन के ऊपर से गुजर गया।
आनन फानन में वे अपनी बेटी को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक रुचि ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की पहचान हो चुकी है। वह अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।