{"_id":"6736cbab5f0bfc14500bbb18","slug":"case-registered-against-bhopal-deputy-collector-in-rajgarh-woman-had-made-serious-allegations-thanked-police-and-media-through-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2318287-2024-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: भोपाल के डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला कर्मचारी की शिकायत पर एफआईआर, यह बोली पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: भोपाल के डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला कर्मचारी की शिकायत पर एफआईआर, यह बोली पीड़िता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 10:17 AM IST
राजगढ़ जिले के पचोर थाने में गुरुवार देर रात पीड़िता से पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस ने भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सौरते के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। महिला ने डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी ने पचोर तहसीलदार रहे भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सौरते पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजगढ़ एसपी को शिकायती आवेदन सौंपा था, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया। सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात पीड़िता की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर राजेश सौरते के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
दरअसल, साल 2022 में पचोर तहसीलदार के पद पर रहे और वर्तमान में भोपाल में डिप्टी कलेक्टर पदस्थ राजेश सौरते पर पचोर तहसील कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए थे। बीते सप्ताह महिला ने राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा को आवेदन देकर राजेश सौरते पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, पैसे के लेनदेन और उनके बीच घनिष्ठ संबंध होने का आरोप लगाया था। मामले की जांच सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह को सौंपी गई थी।
राजगढ़ एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा ने भी आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सौरते साल 2022 में पचोर तहसीलदार के पद पर थे। जहां, उन्हीं के कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हमें यह आवेदन पिछले सप्ताह ही प्राप्त हुआ था, इसके बाद से मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों के सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को महिला के बयान दर्ज करने के बाद देर रात भोपाल डिप्टी कलेक्टर राजेश सौरते के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने इस मामले में वीडियो संदेश के माध्यम से लगभग 21 दिनों बाद मामला दर्ज होने पर राजगढ़ पुलिस कप्तान आदित्य मिश्रा और मीडिया को धन्यवाद दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।