{"_id":"687ded5db89c127cfc057c27","slug":"video-heavy-rain-in-baduhi-area-rivers-and-streams-are-in-spate-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बड़ूही क्षेत्र में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बड़ूही क्षेत्र में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर
बड़ूही क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। बीते दो दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन करीब 12 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बारिश की फुहारों ने वातावरण को ठंडक दी और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। रातभर जारी रही तेज बारिश के चलते सोमवार सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लगातार बारिश के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। दुकानों के शटर गिरे रहे और आम दिनों की तरह बाजारों में चहल-पहल नहीं देखी गई। बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इससे निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी सूरत में उफनते नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।