फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration and foundation stone laying for 10 development projects worth 36.05 crore in Haroli

वीडियो: हरोली में 36.05 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Fri, 30 Oct 2026 06:29 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:29 PM IST
Inauguration and foundation stone laying for 10 development projects worth 36.05 crore in Haroli
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 36 करोड़ पांच लाख 62 हजार रुपये की 10 विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आठ योजनाएं जनता को समर्पित कीं, जबकि दो नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। लोकार्पित आठों योजनाओं से कुल 205 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं 24.10 करोड़ से बनने वाली टाहलीवाल की सीवरेज योजना से करीब पांच हजार लोगों को लाभ पहुंचेगा। उपमुख्यमंत्री ने टाहलीवाल नगर की सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। 24 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना से करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही तीन करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये की लागत से टाहलीवाल की पुरानी जलापूर्ति योजना के हेरिटेज ढांचे के संरक्षण कार्य, नए पंप हाउस के निर्माण, चारदीवारी तथा जल शक्ति विभाग की योजना परिसर में नाली निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी। उन्होंने गोंदपुर जयचंद के बेहली में एक करोड़ 10 लाख रुपये, अपर क्षेत्र में एक करोड़ 24 लाख रुपये, नंगल कलां में एक करोड़ 25 लाख रुपये, बिलना में एक करोड़ चार लाख रुपये तथा अजौली में एक करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से तैयार लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं का लोकार्पण किया। इन पांचों योजनाओं से 124 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त कांटे में 96 लाख रुपये, हरोली में सहकारी सभा के निकट एक करोड़ सात लाख 89 हजार रुपये तथा खड्ड में ट्यूबवेल नंबर 32 के स्रोत, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली में सुधार के लिए 90 लाख रुपये की लागत से किए गए कार्यों का भी लोकार्पण किया। इन तीनों कार्यों से क्रमशः 26, 30 और 25 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टाहलीवाल स्थित वर्ष 1949 में स्थापित ऐतिहासिक लाजपत राय वाटर वर्क्स परिसर का भी निरीक्षण किया। योजना के ऐतिहासिक ढांचे के संरक्षण कार्य, नए पंप हाउस, चारदीवारी और परिसर में नाली निर्माण के कार्यों पर 3 करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रणजीत राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला व सुलिंदर पाल कौर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, कांगड़ के प्रधान विनोद बिट्टू, लोअर पंजावर के प्रधान प्रमोद कुमार, पालकवाह की प्रधान अंजना कुमारी, भैणी खड्ड की प्रधान वंदना देवी, अप्पर खड्ड की प्रधान उर्मिला देवी, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, हिमकैप्स के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, हरोली की पूर्व प्रधान रमन कुमारी, मुख्य अभियंता रोहित दूबे, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा और हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल सहित अन्य पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के खिले चेहरे, बोले- आसान था प्रश्न-पत्र

30 Oct 2026

VIDEO: करवाचाैथ की रात पति ने चलाई गोली, पत्नी को लगी; महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

30 Oct 2026

छह सूत्री मांगों पर रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन तेज, धरने से कामकाज और बस संचालन प्रभावित

30 Oct 2026

रायबरेली में बारिश के बीच पहली पाली में 6622 परीक्षार्थियों ने दी पीईटी परीक्षा

30 Oct 2026

हरिद्वार में इलेक्ट्रिक बस और ई-गोल्फ कार्ट सेवा के विरोध में उतरे ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा चालक

30 Oct 2026
विज्ञापन

अयोध्या में बारिश के बीच पहली पाली में 72 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीईटी परीक्षा, 3491 रहे अनुपस्थित

30 Oct 2026

रायबरेली में टीम ने 837 पैकेट कायम पान मसाला किया सीज

30 Oct 2026
विज्ञापन

पीएयू हॉकी ग्राउंड में पंजाब स्कूल्स हॉकी टूर्नामेंट का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा का शीशा तीसरी बार टूटा, वाल्मीकि समाज और बसपा में रोष

30 Oct 2026

कठुआ: करबड़ा में दिखी परंपरा और आस्था की झलक, बागलेती महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

30 Oct 2026

रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, बसों का संचालन प्रभावित

30 Oct 2026

मांगों को लेकर आईएसबीटी पर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य

30 Oct 2026

निवेश कुंभ में युवाओं को बताए सुरक्षित निवेश और बेहतर भविष्य के विकल्प

30 Oct 2026

बारिश के बाद बादलों के बीच खिली हल्की धूप, मसूरी की पहाड़ियां चमकीं

30 Oct 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी

30 Oct 2026

करवा चौथ- चलनी से चांद का दीदार कर, पति के हाथ से तोड़ा निर्जला व्रत

30 Oct 2026

VIDEO: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, वंदे मातरम से हुई शुरुआत

30 Oct 2026

VIDEO: सहादतगंज के तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे डीजीपी और एसीएस होम

30 Oct 2026

देर रात प्रतियोगी छात्रों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, लगाए नारे

30 Oct 2026

नोएडा: यमुना हुई मैली, सात दिन में 27 फीसदी बढ़ा बीओडी; तिलवाड़ा के पास पानी से आ रही दुर्गंध

30 Oct 2026

पुरानी नियमावली से शिक्षक भर्ती कराने के लिए सपा टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के साथ

30 Oct 2026

फतेहपुर: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल, ग्रामीणों का हंगामा

30 Oct 2026

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर डैनी बंडाला ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

30 Oct 2026

पंजाब में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के पार: मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

कानपुर: महाराजपुर में सड़क निर्माण पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल, वीडियो वायरल कर की जांच की मांग

30 Oct 2026

गुरुग्राम के पटौदी में सर्वाधिक 80 मिमी बारिश दर्ज

30 Oct 2026

हिसार में सिद्धमुख फीडर में करीब 100 फुट लंबा कटाव, किसानों को भारी नुकसान

30 Oct 2026

बिलासपुर में महिला चैलेंजर कप का आगाज, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाएंगी क्रिकेटर

30 Oct 2026

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोलन की छात्राओं ने हासिल किया पहला स्थान, स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत

30 Oct 2026

कर्णप्रयाग में बारिश से बदला मौसम, ठंड बढ़ने पर घरों में दुबके लोग

30 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed