{"_id":"66b8b49bfb536674670148f7","slug":"video-kutlahar-mla-vivek-sharma-visited-the-rain-affected-area-on-sunday","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
ऊना जिले के अधिकांश इलाकों में शनिवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी है। भारी बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को हुई भारी बारिश के चलते कुटलैहड़ के कोटला कलां समेत कई गांव में बारिश का पानी घुस गया, जिसके चलते कई घर पानी से भर गया है। पानी आने से करीब 10 से 12 घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, मदनपुर में भी बारिश का पानी भरने से कुछ रास्ते जलमग्न हो गई, खेतों का भी नुकसान हुआ। जिसके चलते लाखों का नुकसान हुआ है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा सूचना मिलने पर अधिकारियों के साथ मौके पर गये। विवेक शर्मा ने कहा कि मैं अधिकारियों से पहले ही कहा था की बारिश से सड़कों में जल भराव नहीं होना चाहिए था और जहां भी कोई नुकसान हुआ है। उसका आकलन करके मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही किन कारणों से घरों में पानी घुसा है। उसकी भी जांच की जाएगी और भविष्य में उसका सुधार किया जाएगा। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार, राजीव समेत अन्य कार्यकर्ता साथ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।