Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : On the fifth day of the NSS camp going on in Talmehada School the volunteers took out a Prabhat Pheri
{"_id":"67373f82b18868b2960218cf","slug":"video-on-the-fifth-day-of-the-nss-camp-going-on-in-talmehada-school-the-volunteers-took-out-a-prabhat-pheri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तलमेहडा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तलमेहडा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने निकाली प्रभात फेरी
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने सुबह के सत्र में स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल के अध्यक्षता तथा सुनील संधू,संजीवना देवी की देखरेख में स्कूल परिसर से तलमेहडा मेन बाजार चौक तक प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद स्वयंसेवियों को स्कूल के इतिहास प्रवक्ता राजीव शर्मा ने योगाभ्यास करवाया। वहीं, पर बौद्धिक सत्र में चौकीमन्यार स्कूल के प्रवक्ता व एन एस एस के पूर्व प्रभारी विरेन्द्र ठाकुर ने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। और बताया कि ऐसे शिवरों द्वारा हमें आने वाले समय में बहुत कुछ सिखने व सिखाने को मिलता है। इसलिए हमें हर दिन किए जाने वाले कार्यों को इमानदारी से करना चाहिए।चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे अन्य गतिविधियां हों हर काम को इमानदारी से करना चाहिए। वहीं, पर इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, एनएसएस प्रभारी सुनील संधू, सह प्रभारी संजीवना कुमारी, राकेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, ज्योति डोगरा, रजनी शर्मा,विशन दास सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।