Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : On the sixth day of the famous Baba Badbhaag Singh Maidi fair SDM inspected the facilities provided to the devotees
{"_id":"67d17fd793a56e515900a33f","slug":"video-on-the-sixth-day-of-the-famous-baba-badbhaag-singh-maidi-fair-sdm-inspected-the-facilities-provided-to-the-devotees-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रसिद्ध बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के छठे दिन एसडीएम ने किया श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रसिद्ध बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के छठे दिन एसडीएम ने किया श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण
उत्तर भारत का प्रसिद्ध बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला फ़रमान चढ़ना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद के साथ-साथ प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। एसडीएम सचिन शर्मा अपनी पूरे दल बल के साथ मेला के क्षेत्र में स्वयं घूम रहे हैं और श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं।बाहर से आए श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर पूरी तरह से संतोष प्रकट किया है और उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था की खुले दिल से प्रशंसा की है।बताते चलें कि बुधवार को बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले का छठा दिन था।जैसे-जैसे बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में अदा की जाने वाली रस्में पास आती जा रही हैं श्रद्धालुओं का हुजूम भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ही लगभग 50000 के करीब श्रद्धालु मेला के क्षेत्र में पहुंचे थे और वह अपने-अपनी मनोकामनाओं की अरदास करवा रहे थे।बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु लाइनों में लगकर अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पावन चरण गंगा में लंबी-लंबी लाइनों में लगे लोग स्नान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और बाबा जी का गुणगान कर रहे थे। ऐसी ही स्थिति बेरी साहब और मंजी साहिब में भी देखने को मिल रही थी। श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी।यूं कह लें कि पूरा मेला क्षेत्र लघु पंजाब में तब्दील हो गया है और पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गया है। मैड़ी मेले के दौरान अदा की जाने वाली निशान साहिब चढ़ाने की रस्म के लिए श्रद्धालु मेला के क्षेत्र में जुट गए हैं और अपनी-अपनी मनोकामना के अनुसार तोहफे लेकर आए हुए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि वह इस रस्म का पूरे साल इंतजार करते हैं और इसके लिए यही पर रुक जाते हैं, वही जो श्रद्धालु अब से पूर्व मेला के क्षेत्र में आकर वापस चले गए थे वह फिर से मेला क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं। बड़ी बात है कि श्रद्धालुओं को जो भी साधन मिल रहा है वह उसी के जरिए मेला क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर सुकून साफ तौर पर नजर आ रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए यहां दर्शन करने के लिए पुख्ता व्यवस्था कर रखी है वहीं उनकी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है। इतना ही नहीं गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त लंगर व दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि वह मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रख रहे हैं और उनके द्वारा जो भी विचार रखे जा रहे हैं उनके ऊपर प्रशासन द्वारा फौरी एक्शन लिया जा रहा है । उन्हें हर सुविधा समय रहते उपलब्ध करवाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।