{"_id":"6ad8a03285ae0e89ae07d37e","slug":"video-una-complaint-submitted-to-the-sp-seeking-the-recovery-of-a-motorcycle-and-the-delivery-of-justice-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मोटरसाइकिल बरामद करवाने और न्याय की मांग को लेकर एसपी को साैंपा शिकायत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मोटरसाइकिल बरामद करवाने और न्याय की मांग को लेकर एसपी को साैंपा शिकायत पत्र
ऊना जिले में चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करवाने और न्याय की मांग को लेकर एक सैनिक के पिता को पुलिस अधीक्षक के दरबार में गुहार लगानी पड़ी है। मोटरसाइकिल बरामद करवाने की मांग को लेकर बंगाणा तहसील के गांव दगड़ाह निवासी रणजीत सिंह ने बुधवार को एसपी ऊना को शिकायत पत्र सौंपा। रणजीत सिंह के अनुसार बीती 6 सितंबर को चक्कसरायं गुग्गा से उनके बेटे की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के दिन ही उनके बेटे ने 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अगले दिन अंब पुलिस थाने में भी लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक मोटरसाइकिल का पता नहीं चल पाया है। रणजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है। मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पुलिस की जांच में सहयोग करने और वाहन का सुराग लगाने के लिए उसने अपनी 15 दिन की छुट्टी तक बढ़वाई। परिवार ने अपने स्तर पर प्रयास करते हुए ऊना तक की सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की और उसे अंब थाना पुलिस को सौंपा, ताकि जांच में मदद मिल सके। इसके बावजूद मोटरसाइकिल बरामद नहीं होने से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है, जो फिलहाल गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।