{"_id":"670e70453ddc506b990ceb5b","slug":"video-one-day-awareness-program-organized-in-mahavidyalaya-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना , एनसीसी, रोड सेफ्टी क्लब, बंगाणा के तत्वाधान में व डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी, उपयुक्त ऊना के आदेश पर जन जागरूकता और क्षमता निर्माण अभियान आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस 'समर्थ 2024 के उपलक्ष्य एक दिवसीय फायर मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर बंगाणा अग्नि शमन अधिकारी सब फायर ऑफिसर श्री मदन लाल व प्रदीप सिंह,दीनू राम, विजय और चालक सुरजीत सिंह की टीम ने महाविद्यालय में आकर छात्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ साथ आपदा, आपदा के प्रकार, उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, आग से बचाव के तरीके, बाढ़ से बचाव के तरीके आदि पर गहन चर्चा की गई तथा राज्य एवं जिला आपातकालीन केंद्रों के टोल फ्री नंबरों की भी जानकारी दी गई। महाविद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थानों एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस दौरान महाविद्यालय समस्त छात्रों ने व समस्त स्टाफ ने भाग लिया। इस उपलक्ष पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर, प्रोफ़ेसर नंद लाल, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर डॉ.विनोद कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, एन. एस.एस के प्रेसिडेंट गौरव, वॉइस प्रेसिडेंट शुबम, सचिव परीक्षा एनसीसी के अंडर ऑफिसर रिशु आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।