{"_id":"685e6bb8ec94efa5b80451a9","slug":"video-pathania-said-kangra-central-cooperative-bank-earned-a-profit-of-199-crores-in-two-years-npa-decreased-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानिया बोले- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने दो वर्षों में 199 करोड़ का लाभ अर्जित किया, एनपीए में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानिया बोले- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने दो वर्षों में 199 करोड़ का लाभ अर्जित किया, एनपीए में गिरावट
हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने अपने 105 वर्षों के इतिहास में नया कीर्तिमान रचते हुए वर्ष 2024-25 में 199 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक मुनाफा दर्ज किया है। यह जानकारी बैंक के प्रदेश चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को बंगाणा में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में एनपीए में 55 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जब वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभाला, उस समय बैंक की स्थिति गंभीर थी और एनपीए 1300 करोड़ से अधिक पहुंच चुका था। चेयरमैन पठानिया ने पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बिना किसी गारंटी के ऋण बांटे गए, जिससे बैंक की ऋण वसूली ठप हो गई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए वित्तीय अनुशासन की अनदेखी की गई, जिससे बैंक दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया था। कुलदीप पठानिया ने बताया कि वर्तमान प्रबंधन ने कठोर निर्णय लेकर ऋण वसूली को प्राथमिकता दी और कानूनी कार्रवाई शुरू की। परिणामस्वरूप, दो वर्षों में लगभग 600 करोड़ रुपये की वसूली की गई और बैंक को लाभ की स्थिति में लाया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, वीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, देसराज मोदगिल, महिंद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुदेश कुमार शर्मा, स्थानीय प्रधान उपप्रधान व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।