{"_id":"685e0d3a7d16ec6f110fc973","slug":"another-road-accident-happened-on-delhi-mumbai-expressway-alwar-news-c-1-1-noi1339-3105137-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल, चार धाम यात्रा से लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल, चार धाम यात्रा से लौट रहे थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 09:08 AM IST
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में सूरत निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। सभी को तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सूरत निवासी लीलाधर अपने परिवार के साथ चार धाम यात्रा पूरी कर लौट रहे थे। कार खुद लीलाधर चला रहे थे। दिल्ली से जयपुर की ओर जाते समय अलवर जिले के पास एक्सप्रेसवे पर उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चैनल से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।