{"_id":"6769369dae645941b10f4fc4","slug":"video-press-conference-of-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-una-unit","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी की गयी BCA की मेरिट लिस्ट सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी की गयी BCA की मेरिट लिस्ट सवालों के घेरे में
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में ऊना इकाई द्वारा महाविद्यालय प्रबंधन व महाविद्यालय प्राचार्य पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी में हुए दाखिलों के संबंध में गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश लीगल सेल संयोजक अभिषेक बसरा ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन व प्राचार्य ने नियमों के विपरीत दाखिला प्रक्रिया करवाई है। जिसका खुलासा विद्यार्थी परिषद को दो दिन पहले मिले आरटीआई के जवाब से हुआ है। प्रदेश लीगल सेल संयोजक अभिषेक बसरा ने बताया कि किसी भी श्रेणी में प्रवेश लेने वाला विद्यार्थी यदि सामान्य अनारक्षित श्रेणी की मेरिट में अपना स्थान बनाता है तो उसकी सीट स्वयं ही सामान्य अनारक्षित में तब्दील हो जाती है जबकि महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्टों में सामान्य अनारक्षित में अपना स्थान बनाने वाले छात्रों को भी ईडब्ल्यूएस में प्रवेश दिया गया जो कि नियमों के विपरीत है। इस प्रकार से कुछ छात्र जिन्हें ईडब्ल्यूएस श्रेणी में प्रवेश मिलना था वो सीट से वंचित रह गए। विद्यार्थी परिषद द्वारा मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता के माध्यम से वो तमाम दस्तावेज रखे गए जो स्वयं महाविद्यालय द्वारा आरटीआई के जवाब विद्यार्थी परिषद को उपलब्ध करवाये गए हैं। चार माह पूर्व ही विद्यार्थी परिषद ने दो अलग-अलग आरटीआई के माध्यम से BBA व BCA की प्रवेश प्रक्रिया बारे जवाब प्रबंधन से मांगा था व प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई थी परंतु उन दो RTI का महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। कुछ ही दिन पूर्व विद्यार्थी परिषद ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया व उपायुक्त के माध्यम से एक और RTI लगाई गयी जिसका जवाब दो दिन पहले महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा दिया गया है व उसमें बड़े घोटाले का पर्दाफ़ाश हुआ है। इसका खुलासा विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई द्वारा आज तथ्यों सहित किया है व जल्द ही ये सारा मामला उच्च शिक्षा निदेशक तक लेकर जायेगी। इस वार्ता के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने ये भी कहा है कि जल्द महाविद्यालय प्रबंधन व प्राचार्य इस सारे गड़बड़झाले पर स्थिति स्पष्ट करें व इस सारे घोटले का जवाब मीडिया व जनता के समक्ष रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।