{"_id":"669a345e5b38a7ff3c0340b2","slug":"video-press-conference-of-bjp-state-spokesperson-randhir-sharma-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रणधीर शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार एक साल पैसे का रोना रोती रही, 6 महीने सरकार बचाने में बता दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रणधीर शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार एक साल पैसे का रोना रोती रही, 6 महीने सरकार बचाने में बता दिए
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार 1 साल तक पैसा ना होने का रोना रोती रही और अब 6 महीने सरकार बचाने में बता दिए। उन्होंने प्रदेश भाजपा विस्तारक समिति की बैठक के दौरान पार्टी कार्यालय ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चार चरणों में चली इस बैठक में अभी तक दो प्रस्ताव पारित किए गए । इसमें एक राष्ट्रीय और दूसरा प्रदेश की राजनीतिक हालात को लेकर प्रस्ताव लाए गए। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री तीसरी बार कार्यभार संभालने के बाद जो जन कल्याण की योजना शुरू की है। उसके लिए आभार जताया है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में जो हालात बने हैं उसके ऊपर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का खुद का कार्यालय ही भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। अभी तक आपदा से पीड़ित लोगों को मुआवजा तक नहीं दिया गया है। विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है ।कानून व्यवस्था पूरी तरह से प्रदेश में चरमरा गई है और मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के विधायक बनने की खुशी में ही उत्साहित होकर रह गए हैं और प्रदेश की जनता के हित की कोई परवाह नहीं है। जन विरोधी निर्णय लेकर प्रदेश की जनता पर थोपी जा रहे हैं ।पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो संस्थान खोले थे ।उन्हें चलाने की बजाय बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की प्रदेश में सत्ता सीन कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पदाधिकारी की लोकसभा चुनावों में चार की चार सीट जीतने पर बधाई दी तो वहीं उपचुनाव में भी 9 में से तीन सीट जितने और 6 सीट हारने के मसले पर भी मंथन किया गया और कहा कि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में आगे रही है। जहां पहले लोकसभा में तीन सीट जीती थी। इस बार चार सीट जीती हैं और विधानसभा उपचुनाव में भी तीन सीट जीती है और विधानसभा चुनाव में पहले जहां 25 विधायक थे। अब विधायकों की संख्या बढ़कर भी 28 हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।