बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   roller skating yatra kanhaiya 12-jyotirlinga char dham una

Una: रोलर स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले कन्हैया, बडूही में हुआ भव्य स्वागत

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:09 PM IST
roller skating yatra kanhaiya 12-jyotirlinga char dham una
आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प की अनोखी मिसाल सोमवार को बडूही बाजार में देखने को मिली, जब उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी कन्हैया अपनी रोलर स्केटिंग यात्रा के दौरान यहां पहुंचे। कन्हैया 29 अक्टूबर 2025 को अपने घर से अकेले 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल तीर्थ स्थलों के दर्शन करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मविश्वास, अनुशासन और संकल्प की शक्ति का संदेश देना भी है। कन्हैया ने बताया कि अब तक वह देश के नौ ज्योतिर्लिंगों और दो धामों के दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में उनकी अगली मंजिल केदारनाथ धाम है, जिसके लिए वह बडूही से आगे रवाना हुए। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर का सफर रोलर स्केटिंग के माध्यम से पूरा करते हैं। कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और लंबी दूरी के बावजूद उनका उत्साह लगातार बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान रात में ठहरने के लिए वह मंदिरों और गुरुद्वारों में रुकते हैं। रास्ते में मिलने वाले स्थानीय लोग भी उनका उत्साह बढ़ाते हैं और भोजन व रहने सहित हर संभव सहयोग करते हैं। लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी यात्रा को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है। बडूही बाजार पहुंचने पर स्थानीय समाजसेवी राशपाल शर्मा, लाड़ी जट्ट, दुकानदारों और अन्य स्थानीय लोगों ने कन्हैया का स्वागत किया। लोगों ने उनकी इस अनोखी धार्मिक यात्रा की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। कन्हैया ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ धार्मिक अभियान नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और ईश्वर के प्रति विश्वास की परीक्षा भी है। उनका मानना है कि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोई भी कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने कन्हैया की साहसिक पहल की प्रशंसा करते हुए उनके केदारनाथ सहित शेष ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नंगल में तेज बरसात से जलभराव

कानपुर: घाटमपुर में इस साल यमुना का पाट सूखा, कम बारिश और बांधों से पानी न छोड़े जाना वजह

28 Jul 2026

जौलीग्रांट: भारी बारिश, एयरपोर्ट का बरसाती नाले का पानी कई घरों में घुसा

28 Jul 2026

अयोध्या में जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में भाकियू युवा मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

28 Jul 2026

अमृतसर से 'ईजी कनेक्ट' उड़ानें शुरू, 27 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक सफर होगा आसान

28 Jul 2026
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में भारी बारिश का तांडव, कई इलाकों में मलबा घुसा

28 Jul 2026

Ujjain: भस्म आरती में बाबा श्री महाकाल का दिव्य श्रृंगार, मस्तक पर शिव, गणेश, चंद्रमा और नंदी का अद्भुत स्वरूप

28 Jul 2026
विज्ञापन

सरेबाजार दुकानदार की गर्दन पर दातर से वार, हथियार लहराते हुए भाग निकले हमलावर, हालत गंभीर

28 Jul 2026

VIDEO: अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक; एक लापता, दूसरे को बचाया

27 Jul 2026

Video: मिंजर मेले में लगा पहाड़ी और बाॅलीवुड तरानों का तड़का, सुनील राणा और अनुज शर्मा ने नचाए दर्शक

27 Jul 2026

कानपुर: शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

27 Jul 2026

Video: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में उठे सड़क के मुद्दे

27 Jul 2026

फरीदाबाद में महिला खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में दिखाया दम

27 Jul 2026

CG: राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, पिता हुए खुश

27 Jul 2026

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बोले: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक से खुशी

27 Jul 2026

जामिया के सीडीओई में दाखिला की दौड़ शुरू

27 Jul 2026

गुरुग्राम की सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा, लोग परेशान

27 Jul 2026

फरीदाबाद की सड़कों पर जल्द रोशन होंगी स्ट्रीट लाइटें

27 Jul 2026

Undergraduate course: पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी

27 Jul 2026

कानपुर: योग प्रतियोगिता में पारंपरिक और रिदमिक प्रतिभा दिखाई

27 Jul 2026

कँवड यात्रा : हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फेरूपुर से धनपुरा तक पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

27 Jul 2026

शुक्लागंज: बालू घाट व आनंद घाट के बीच गंगा नदी में उतराता दिखा युवती का शव

27 Jul 2026

लोधा की रॉयल सिटी में जमीन विवाद पर फायरिंग, एक आरोपी हिरासत में

27 Jul 2026

शुक्लागंज: चेतावनी बिंदु से 97 सेमी. दूर बह रहा उफनाई गंगा नदी का पानी

27 Jul 2026

मीरी-पीरी खालसा मार्च का मक्खू में जोरदार स्वागत, नशामुक्ति और गुरमत का दिया संदेश

कानपुर: चकेरी में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गौरव जैन के पैर में लगी गोली, फायरिंग के बाद गिरफ्तार

27 Jul 2026

Haridwar: श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापा

27 Jul 2026

कानपुर: 31 जुलाई आयकर रिटर्न, टीडीएस और जीएसटी अपील की अंतिम तिथि, चूकने पर जुर्माना

27 Jul 2026

हरदुआगंज नहर में मिले अमित के शव की 85 दिन बाद शिनाख्त, प्रेमिका व प्रेमी गिरफ्तार

27 Jul 2026

कानपुर: 45वें राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन के लिए चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

27 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed