{"_id":"6a685ef2dc9c70b6180e3df1","slug":"video-una-bus-stand-electric-bus-charging-station-shortage-problem-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Transport Issue: ऊना बस स्टैंड में चार्जिंग स्टेशन कम, इलेक्ट्रिक बसें ज्यादा; गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transport Issue: ऊना बस स्टैंड में चार्जिंग स्टेशन कम, इलेक्ट्रिक बसें ज्यादा; गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:19 PM IST
Link Copied
आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन ऊना बस स्टैंड में सीमित चार्जिंग व्यवस्था अब बड़ी चुनौती बनती जा रही है। बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के बावजूद चार्जिंग प्वाइंट की कमी के कारण बसों को चार्ज होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ऊना बस स्टैंड में फिलहाल केवल दो चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं। एक इलेक्ट्रिक बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में कई बार अन्य बसों को चार्जिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे बसों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है।
वहीं, चार्जिंग स्टेशन के आसपास सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। सामने आई तस्वीरों में चार्जिंग प्वाइंट के आसपास कागजों का ढेर, गंदगी, कीचड़ और जमा गंदा पानी दिखाई दे रहा है। इससे चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है तो उसी के अनुरूप चार्जिंग प्वाइंट की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावा चार्जिंग स्टेशन के आसपास नियमित सफाई, जल निकासी और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत है।
लोगों ने मांग उठाई है कि ऊना बस स्टैंड में बेहतर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।