{"_id":"6a69ef720f7d7cbe2b0883d2","slug":"video-rseti-una-six-day-entrepreneurship-development-programme-concludes-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Entrepreneurship Development: आरसेटी ऊना का छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Entrepreneurship Development: आरसेटी ऊना का छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:47 PM IST
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में आयोजित छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत बढेड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान एवं पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक अनिल कटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।
मुख्य अतिथि अनिल कटवाल ने कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक प्रभावी विकल्प बनकर उभरा है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर अपना उद्यम स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
ग्राम पंचायत बढेड़ा के उपप्रधान रविंद्र कुमार ने युवाओं को विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्वामी विवेकानंद आईटीआई, बढेड़ा की प्रबंध निदेशक मीना ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के साथ बैंक की योजनाओं का लाभ लेकर युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं।
आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि संस्थान 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यवसायों से संबंधित निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को बैंक ऋण योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार स्थापित करने में भी सहयोग प्रदान किया जाता है।
समापन समारोह में रविकांत, मिथुन, अवंतिका, मीर चंद, सफल उद्यमी सपना देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रतिभागी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।