{"_id":"6a7aeb31d765f20ed20b6582","slug":"video-sanatan-dharma-prachar-yatra-3200-km-reaches-amb-una-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sanatan Dharma Yatra: 3200 किलोमीटर का सफर तय कर अंब पहुंची सनातन धर्म प्रचार यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanatan Dharma Yatra: 3200 किलोमीटर का सफर तय कर अंब पहुंची सनातन धर्म प्रचार यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:58 PM IST
Link Copied
वृंदावन से वर्ष 2024 में शुरू हुई सनातन धर्म प्रचार यात्रा करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मंगलवार को ऊना जिले के अंब पहुंची। यात्रा का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। अंब पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के साथ चल रहे प्रभु राधिका बल्लभ दास ने बताया कि सनातन धर्म प्रचार यात्रा वर्ष 2029 में वापस वृंदावन पहुंचकर पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद कर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
यात्रा के विशेष रथ में भगवान राधा-कृष्ण के विग्रह विराजमान हैं। रथ को गुजरात की कांकरेज नस्ल के बैल खींच रहे हैं। यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से संवाद किया जा रहा है।
यात्रा से जुड़े लोगों के अनुसार इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी में रुचि पैदा करना भी है।
प्रभु राधिका बल्लभ दास ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के बाद यात्रा पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से होकर आगे बढ़ रही है। इसके बाद यात्रा हरिद्वार कुंभ में पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2029 तक यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और अंत में वृंदावन पहुंचकर इसका समापन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।