{"_id":"6889c649bb51b13f2009b7e8","slug":"video-sbi-branch-bangana-conducted-plantation-campaign-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: एसबीआई शाखा बंगाणा ने चलाया पौधरोपण अभियान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगाए 70 फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: एसबीआई शाखा बंगाणा ने चलाया पौधरोपण अभियान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगाए 70 फलदार पौधे
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा बंगाणा ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भव्य पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान 70 फलदार पौधे लगाकर विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने का प्रेरक संदेश दिया गया। शाखा प्रबंधक अंकिता ने बताया कि पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही पर्यावरण के महत्व को समझाना जरूरी है ताकि वे भविष्य में भी इस दिशा में जिम्मेदारी निभा सकें। इस अभियान में अश्वनी, रणजीत नंदा और अनिल सहित एसबीआई के सभी कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पौधरोपण में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा, केंद्रीय विद्यालय (केवी) बंगाणा, संस्कृत कॉलेज डोहगी समेत कई शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।